गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

संतबली के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, कहा-दोषी बक्से न जाएं,सांसद

संत कबीर नगर। जिले के चर्चित संतबली हत्याकांड में शनिवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल मेहदावल स्थित उनके गांव सिक्टौर पहुंचा। जहां सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद समेत सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू निषाद ने कहा की सपा का प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रदेश में देश में कहीं भी किसी के साथ अन्याय होता है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश है कि जो अन्याय हो रहा है उसका संज्ञान लिया जाए। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम मेहदावल विधानसभा के प्रबल दावेदार प्रत्याशी ने कहा कि संतबली यादव कि हत्या कैसे हुई किन परिस्थितियों में हुई इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रतिनिधि मंडल भेजा था। उन्होंने कहा सुनियोजित तरीके से हत्या की गई । इसी दौरान गोरखपुर के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व मे सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मेहदावल के सिक्टौर गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 55000 रुपए की आर्थिक मदद करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। और कहां की पीड़ित परिवार के साथ हमारी पार्टी पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा लेकिन किसी निर्दाेष को जेल भी नहीं जाने देंगे। यदि पुलिस किसी निर्दाेष को जेल भेजती है तो समाजवादी पार्टी आर पार की लड़की लड़ने के लिए तैयार है।प्रतिनिधि मंडल में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम ,जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम,सपा नेता स्वामी नाथ सहानी, सर्वजीत निषाद, महिन्द्र पासवान,समीर आलम सभासद, अब्दुल मन्नान सभासद, विजय बहादुर सिंह यादव,आबिद अली जिला सचिव गोरखपुर, अनिल कुमार भारती श्रमिक समाजवादी मजदूर महा सभा, विजय यादव, रियाज अहमद,ओमकार यादव,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!