गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विद्युत उपभोक्ताओं ने उप केंद्र पर किया धरना प्रदर्शन

रुधौली। बिजल विभाग द्वारा नकहा गाँव में करीब महीने भर से ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजल उपभोक्ताओ को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है । जिसके विरोध में नकहा के ग्राम प्रधान मुहम्मद लतीफ की अगुआई मे दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता पहुंचकर उपकेन्द्र के सामने बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीघ्र ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का मांग किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि नकहा गॉव में अक्सर बिजली खराब रहती है लेकिन बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार ध्यान नही देता। गाँव में 10 केबीए व 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है लेकिन खराब पड़ा हुआ है और मजबूर होकर हम लोगों को धरना देना पड़ रहा है। इस अवसर पर गुफरान चौधरी, बब्लू चौधरी, सत्या चौधरी, अफसर चौधरी, बृजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!