गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

भारतीय दूतावास के सहयोग से 47 नेपाली महिलाओं को नेपाली दूतावास के किया सुपुर्द

कपिलवस्तु/नेपाल। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बार्डर पर दिल्ली से रेस्क्यू की गई 47 नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय दूतावास के सहयोग से भारतीय अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर नेपाल के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि यह सभी महिलाएं भारत के रास्ते विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंची थी और इनके पास वैध कागजात नही थे। गुरुवार की रात आठ बजे भारत-नेपाल की मैत्री बस से भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के अवैध रास्ते से दिल्ली पहुंची 47 नेपाली महिलाओं को लाया गया। जिन्हें नेपाली संस्था भारतीय दूतावास और नेपाली दूतावास के सहयोग से दिल्ली से रेस्क्यू किया गया था। बताया गया है कि उक्त सभी महिलाएं भारत के रास्ते विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंची थी और सभी के पास वैध कागजात नही थे। सोनौली सीमा पर भारतीय अधिकारियों ने सभी 47 नेपाली महिलाओं को नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया। इस सम्बन्ध में रूपनदेही जिले के एसपी प्रदीप बहादुर झेत्री ने बताया कि सभी 47 महिलाओं को लाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!