गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लाभार्थी के खाते में मनरेगा मजदूरी भेजने को लेकर डी.एम. से हुई शिकायत

बिना काम के भी बढ़नी ब्लॉक में भेजी जाती है मनरेगा मजदूरी- शिकायतकर्ता

सिद्धार्थनगर। किसी ने सही ही कहा है अजब बढ़नी का गजब हाल है। गजब हाल इसलिए की बढ़नी ब्लॉक की एक महिला के बैंक खाते में बिना काम किये ही मनरेगा के जिम्मेदार अधिकारियों ने उस महिला के खाते में मनरेगा मजदूरी भेज दिया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि जबरिया उसके खाते से पैसा निकलवा रहे हैं। जिसका मामला अब जिलाधिकारी के पटल तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक की चरिगवा गाँव की बासमती पत्नी चन्द्रराम ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर लिखा कि,- मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 2114001700244716 में ग्राम प्रधान सबा खान पत्नी आमिर खान के प्रतिनिधि अब्दुल सलाम के द्वारा नरेगा का पैसा दिनांक 17.06.2025 को 3024 व 3024 टोटल 6048 रूपया भेजा गया जो प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अपने घर बुलाकर मुझसे अंगूठा लगवाकर पैसा निकाल लिया गया था। मुझे उसके एवज में 500 रूपया दिया जा रहा था। मैंने पैसा वापस कर दिया था और मैंने मेंरे खाते में नरेगा का पैसा भेजने से मना कर दिया, कि मैं नरेगा में काम नही की हूँ मुझे पैसा नही चाहिये। अब से मेरे खाते में पैसा मत डालना यह कहकर मैं अपने घर चली गयी। फिर दिनांक 11.07.2025 को 3024 रूपया भेजा गया जो पैसा निकलवाने के लिए अब्दुल सलाम द्वारा मेरे घर आकर मुझसे कहा गया कि तुम्हारे खाते में नरेगा का पैसा आया है उसे निकाल दो, तो मैंने इसका विरोध किया और कहा कि मैं नरेगा में काम नही की हूँ मेरे मना करने के बाद भी मेरे खाते में पैसा क्यों डाले हो, तभी मुझे अब्दुल सलाम पुत्र मुस्तकीम (प्रधान प्रतिनिधि) तथा उनके सहयोगी जमीरूल्लाह खान पुत्र हकीमुल्लाह तथा सहाबुद्दीन पुत्र मो0 हई द्वारा मुझसे गाली-गलौज किया गया वा मुझे फर्जी मुकदमें में फंसाने की बात कहने लगे और मुझे डरा-धमकाकर मेरा बैंक पासबुक ले लिये और मुझसे अंगूठा लगवाकर पैसा निकाल लिये हैं। मामले को लेकर जब डीसी मनरेगा संदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। फोन वार्ता में प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कर निश्चित ही कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!