शोहरतगढ़़-चिल्हियां सड़क पर बाइक व स्कूटी की आपस में हुई भिड़न्त

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शोहरतगढ़़-चिल्हियां सड़क पर अनियंत्रित बाइक व स्कूटी की आपस में भिड़न्त होने से तीन लोग घायल हो गये। दुर्घटना में एक को हल्की चोट और दो की गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। आपको बता दें कि नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शोहरतगढ़़-चिल्हियां सड़क पर अनियंत्रित बाइक व स्कूटी की आपस में छतहरा वसीम गैरेज के ठीक सामने दुर्घटना हो गयीं। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पर लाया गया, जहां दो घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के सड़क दुर्घटना में ब्लाक शोहरतगढ़़ कार्यरत टीए 50 बर्षीय अमरनाथ श्रीवास्तव के स्कूटी नं0-यूपी 55 ।श्र 4042 और कस्बा निवासी वार्ड नं0-11 रघुनाथ नगर के 22 बर्षीय जीशान पुत्र वजीर, 14 वर्षीय इम्तियाज उर्फ राज पुत्र आजाद के होण्डा स्पेण्डर यूपी 55 ।म् 4699 की आपस में दुर्घटना हो गयीं। मार्ग दुर्घटना की खबर जैसे कस्बावासियों में पहुंची, हो-हल्ला शुरू हो गया। कस्बा वासियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयें, जहां सीरियस होने के कारण उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक का कहना है कि दुर्घटना के कारण घायलों का कई जगह गम्भीर चोट आया था, दो मरीज सीरियस थे, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।




