सीएचओ प्रशिक्षण कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर हआ आयोजित

पयागपुर/बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का एक दिवसीय पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिसमें स्थायी और अस्थायी उपाय लाभार्थियों के सही परामर्श और फील्ड में आने वाली चुनौतियों का समाधान कैसे किया जाय। प्रोजेक्ट इतनी भी क्या जल्दी है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सीएचसी पयागपुर सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉ साफिया ने प्रशिक्षण के दौरान सभी सीएचओ को परिवार नियोजन उपकरण व विधियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, लाभार्थियों के फॉलोअप और जागरूकता बढ़ाने के तरीके सिखाये। मौके पर अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने क्षेत्र में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष निर्देश दिया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में परिवार नियोजन जागरूकता को बढ़ाने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। परिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए लाभार्थियों को उचित परामर्श देना और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फील्ड में आने वाली चुनौतियों को समय रहते सुलझाने और लाभार्थियों के अपडेट पर जोर दिया। बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने बताया सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक गुरुवार अंतराल दिवस एवं प्रत्येक माह 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का भव्य आयोजन करे। जिसमें परिवार नियोजन सामग्रियों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और परिवार नियोजन लॉजिस्टिक्स प्रबंधन सूचना प्रणाली का सही तरीके से उपयोग करने का तरीका बताया। प्रशिक्षण में सीएचओ इंदु मिश्रा, प्रतिमा, अनुराग सिंह, छवि शर्मा, संदीप कुमार,मंगल चंद्र, अनामिका शर्मा सहित दर्जनों सीएचओ उपस्थित रहे।



