भक्तों पर करुणा के लिए प्रभु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं-हरिवेन्द्र त्रिपाठी

बांसी। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सेवक सेहरी में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में अयोध्या बनारस आदि स्थानों से पधारे हुए याज्ञिक विद्वानों के द्वारा यज्ञ नारायण भगवान का वैदिक एवं पौराणिक मन्त्रों के द्वारा विधिवत पूजन पाठ हो रहा है। जिसमें भक्त श्रद्धालु बढ़ चढ़कर के भाग ले रहे हैं मणि पर्वत राम ग्रंथागार अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित विजय राघव दास रामायणी के द्वारा भक्तों को श्री राम कथा श्रवण कराया जा रहा है एवं आचार्य हरिवेन्द्रद्र त्रिपाठी के द्वारा यज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। यज्ञ संचालक महंत हनुमान दास नागा जी के द्वारा कथा के दौरान बड़े ही धूमधाम से भगवान श्री राम जी का पावन जन्मोत्सव मनाया गया श्री महंत जी ने बताया कि जिस जगह पर भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है उसे स्थान पर समस्त तीर्थ किसी न किसी रूप में आकर के विराजमान हो जाते हैं और भगवान के अवतार के कर्म पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अलग-अलग कल्पों में भगवान के अवतार का अलग-अलग कारण रहा है किसी कल्प में भगवान के पार्षद जय विजय जब रावण कुंभकरण हुए तो भगवान अवतार लेकर उनका उद्धार किया किसी कल्प में किसी कप में जब प्रताप वहां और परिवर्तन रावण कुंभकरण हुए तो भगवान राम रूप में अवतार लेकर उनका उद्धार किये। इस तरह से धरा धाम पर भगवान का अवतार जगत के कल्याणार्थ ही होता है। उक्त अवसर पर यज्ञ आयोजन इन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, माधव प्रसाद त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी और अमर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।




