उत्तर प्रदेशबहराइच
बेरिया मंदिर परिसर में अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बेरिया मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया।इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्त शहरवासियों से अपील की गई कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा हेतु एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएं।




