सेंध लगाकर घर के अंदर रखे लाखों के जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ , चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत चैसार ग्राम के रणधीर सिंह पुरवा निवासी चन्दन सिंह के घर पर मंगलवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर रखे लाखों के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया। पयागपुर क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस दिनों दिन बढ़ती ही जा रहा है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच किया और चोरी के विभिन्न कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। प्राप्त विवरण अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के चैसार ग्राम के रणधीर सिंह पुरवा निवासी चन्दन सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुये बताया कि मंगलवार की रात घर के लोग सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे चोरों ने पक्की दीवार में सेंध लगाया लेकिन सफल नहीं होने की वजह से चोर दीवार कूद कर घर के अंदर घुस गए और चोरी के बाद घर में सामान बिखरा हुआ दिखाई पड़ा। चोर कमरे का ताला काटकर अलमारी में रखे सोने चांदी के बेशकीमती गहनों सहित वाहन खरीदने के लिए रखा एक लाख बीस हजार नगद चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।




