चारू चौधरी नें किया महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। महिला जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी के समक्ष राजस्व विभाग एवं महिला उत्पीड़न के प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी ने सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण दोनो पक्षो को सुनकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न किया जाये समस्याओं का त्वरित निस्तारण करायें। निस्तारण के उपरान्त 01 सप्ताह में निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न के प्रकरण में दोनो पक्षों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी ने निर्देश दिया कि समय से प्रकरणों के निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समाज कल्याण, महिला कल्याण, एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नौगढ़, क्षेत्राधिकारी अरूण कान्त सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय, व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके पश्चात उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। विचाराधीन महिला बन्दियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना गया। इसके साथ ही जेल में महिलाओ को दिये जा रहे सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण आदि को देखा गया। समय समय पर बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा पाकशाला, बैरक, शौचालय आदि को देखा गया तथा निर्देश दिया कि बंदियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी द्वारा जिला जेल परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, व अन्य वार्डाे को देखा गया। उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, चारू चौधरी ने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने सभी वार्डाे में साफ सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। मरीजों को सभी दवायें निःशुल्क व जांच उपलब्ध कराया जाये। बाहर की दवा न लिखें। मरीजो को किसी प्रकार की समस्या नही होना चाहिए।




