गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

थ्नःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर 21 फरवरी को पेंशनर्स कक्ष में लगेगा

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में निःशुल्क जांच शिविर का होगा आयोजन।इस समय तेजी से बढ़ रही हृदय रोग की समस्या को देखते हुए संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश,गोंडा एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,गोन्डा के संयुक्त तत्वावधान में एक निरूशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 10रू00 बजे से पेंशनर्स कक्ष (डीएम कार्यालय के निकट) आयोजित होगा।संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सहसंयोजक एवं शिविर के संयोजक के.बी. सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय रोग के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, विशेषकर बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस शिविर में हिंद मेडिकल कॉलेज, बाराबंकी एवं जैनश इनिशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।शिविर में हृदय संबंधी रोगों की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश मिनिस्टर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,एवं पेंशनर्स संस्था आयोजकों ने जनपद के पेंशनर्स एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निरूशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!