गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

139 छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया टैबलेट, टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

बहराइच। तेजवापुर ब्लाक के सबलापुर में स्थित डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस में बुधवार को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सिंग कालेज के प्राचार्य हरीश नागर ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय को पुष्प गुच्छ व रामायण गीता भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, डीफार्मा व बीफार्मा फाइनल एयर के 139 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी रुप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण किया जा रहा है। जिससे इस युग में यह फोन शिक्षा के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा। नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा स्मार्ट फोन दिया जाना सराहनीय कदम है। फार्मेसी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी रुप से विद्यार्थी मजबूत होंगे। इस मौके पर संस्था मैनेजर आस्था शुक्ला, नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर,फार्मेसी प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार मिश्रा,शिक्षक आलोक कुमार शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया,शिवमूर्ति सिंह, मुकेश श्रीवास्तव,अरूण जायसवाल, विशाल सिंह, सुजान शील श्रीवास्तव,ईदरीश अंसारी, आंचल सिंह, फरहत खान,संगीता दूबे,नीलकमल दीक्षित,धर्मेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!