पुलिस व एसएसबी ने प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन पर व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रोकथाम अवैध तस्करी रोकथाम व नारकोटिक्स के विरुद्ध पिलर संख्या 544 वहद ग्राम ककरहवा से अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र रामसेवक साकिन तरैनी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को पारदर्शी डिब्बे मे कुल 48 अदद नशीले कैप्सूल कुल वजन 28.19 ग्राम लगभग व एक अदद मोबाइल फोन रेड मी व 200 रुपये व आधार कार्ड, पैन कार्ड एक अदद मोटर साइकिल वाहन संख्या न्च्55 ।त् 5053 के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 95/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा उप निरीक्षक विरेन्द्र यादव, 43वीं वाहिनी एसएसबी के उप निरीक्षक तपस वर्मन, पुलिस के हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अनुराग तिवारी, एसएसबी के हेड कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रमोद यादव व कांस्टेबल बृजेश मुर्मु मौजूद रहें।




