गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुख्य विकास अधिकारीनें ग्राम पंचायत-गोहर का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नें विकास खण्ड मिठवल ग्राम पंचायत-गोहर में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत सब्जी के खेती हेतु सामग्री एवं अनुदान प्राप्त क्लास्टर का निरीक्षण किया गया। उपस्थित कृषक बन्धुओं से योजनान्तर्गत प्राप्त सुविधाओं के सम्बन्ध में वार्तालाप एवं सब्जी के फसल का अवलोकन किया गया। उद्यान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि क्लस्टर में 20 से अधिक किसान बन्धुओं को उन्नत बीज एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया है। किसान बन्धुओं द्वारा फूलगोभी, बन्दगोभी, भिण्ड एवं अन्य सब्जियों का उपज किया जा रहा है। उद्यान निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि योजनान्तर्गत विकास खण्डवार कैम्प आयोजित कर योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषक को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!