गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापारसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति 3.0“ में नवजात जन्मी कन्याओं को मिष्ठान वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति 3.0“ के अन्तर्गत जिला सयुंक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में नवजात जन्मी कन्याओं को मिष्ठान एव साल का वितरण मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने ”मिशन शक्ति 3.0“ के अवसर पर कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलायी गयी है जिसके अन्तर्गत कन्याओं को विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ की सुरक्षा के प्रति महिलाओ को जागरूक करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, डा0अनूप यादव, महिला कल्याण अधिकारी दीप्ति नारायण, जिला समन्वयक विेवेक मालवीय, सुश्री अर्पणा विश्वास, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय प्रजापति तथा अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button