पेशी करने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई चोरी

कैसरगंज/बहराइच। मिली जानकारी अनुसार तहसील परिसर कैसरगंज में पेशी पर फरियादी राजकिशोर तिवारी उर्फ ठेकेदार ग्राम भूपानी टेपरा हुजूरपुर निवासी व्यक्ति तहसील आया था और अपनी सुपर स्प्लेंडर गाड़ी संख्या यूपी 40 एल 4501 तहसील परिसर में खड़ी करके एसडीएम कोर्ट पर पेशी के लिए गया, जब वह वापस आया तो गाड़ी उसकी वहां से गायब मिली। इस पर पीड़ित ने कोतवाली कैसरगंज में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस मोटरसाइकिल ढूंढने की कर रही कोशिश, सफलता अभी हाथ नहीं लगी है। ऐसे में तहसील परिसर में आने जाने वाले लोगों पर पुलिस अपनी कड़ी नजर बनाकर रखें जिससे ऐसी घटनाएं फिर भविष्य में ना हो। ऐसी स्थिति में तहसील कैसरगंज होने पर कई हजारों आदमी रोज भू राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कचेहरी कैसरगंज आते हैं तो अपने वाहन को कचहरी में ही खड़ा करते हैं, यहां पर सबसे बड़ी बात सोचने वाली यह है कि कचहरी और कोतवाली की दूरी महज़ 100 मी भी नहीं है फिर भी आम आदमी की गाड़ी सुरक्षित नहीं हो पा रही है ऐसे में लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है।




