गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के माध्यम से 31 में तक विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिसके क्रम में सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया क्यों हम पार्टी पदाधिकारी के साथ उसका अवलोकन किया। अहिल्याबाई होलकर की जीवन शैली पर लगी प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन की काल रेखा उनके धार्मिक योगदान उनके प्रशासनिक कौशल और सैन्य नेतृत्व नारी शक्ति सशक्तिकरण एवं नई नेतृत्व सेवा और न्याय से सजी मराठा शक्ति की अनुपम गाथा के बारे में दिखाया गया है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन न्याय समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण एवं दूरदर्शन नीतियों के लिए समर्पित रहा उनका मानना था जहां धर्म है वही न्याय है और वही मेरा मार्ग होना चाहिए आज उनकी नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चल रहा हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह,कार्यक्रम संयोजक/जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,सह संयोजक सचिदानंद चतुर्वेदी,अरुणा मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह,बिंदुमति मिश्रा,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय,रमेश मणि त्रिपाठी,नगर महामंत्री अनुराग गगन, डॉ अरविंद पाण्डेय,रमेश पाण्डेय, लक्ष्मीकांत जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!