गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : 132 के वी डुमरियागंज विद्युत उपकेन्द्र एवं आवासीय परिसर पूरी तरह हुआ जलमग्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर/सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश की वजह से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ऐसे में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के निबुआ में बना 132 केवी पावर हाउस में पानी घुस गया इतना ही नहीं विद्युत परिचालकों के आवास में भी पानी घुस गया विद्युत परिचालक किसी हिसाब से खैराबाद रिक्शा की मदद से अपने जरूरत के सामानों को सरकारी आवास से ऊंचे स्थान पर ले जाने को विवश हो गए कारण यह है कि लगातार बारिश के चलते पहाड़ों का पानी और राप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी आई भीषण बाढ़ में विद्युत कर्मियों ने बाढ़ से मोर्चा लेते हुए क्षेत्रवासियों को निर्वाचित बिजली पहुंचाने का कार्य किया था वही प्रशासन बिजली कर्मियों का ख्याल रख रहा था।

आए दिन बाढ़ में निबुआ, सिरसिया, सोनखर, पेंडारी मुस्तहकम, मछिया, डुमरिया ,फतेहपुर, चंदन जोत, बीरपुर, कोहल सहित नदी के किनारे वाले गांव जलमग्न हो जाते हैं और वहां विशैले जानवरों का खतरा बढ़ जाता है ऐसी स्थिति में विद्युत परिचालक जान हथेली पर रखकर निर्वाधित बिजली उपलब्ध कराते हैं। सुमेर प्रशाद अवर अभियंता, उपकेन्द्र परिचालक लालजी शर्मा ,नरेन्द्र कुमार,देवेन्द्र प्रसाद,संजय गिरि एवं जितेन्द्र कुमार, शिव कुमार कुली, अशोक कुमार पुर्ण मनोयोग से इस बिषम परिस्थिति मे विद्युत आपूर्ति कर रहे है, जिससे डुमरियागंज तहसील,खानतारा, कठौतिया, भानपुर तहसील,तरहर,भारत भारी के 33 के वी विद्युत उपकेन्द्र को विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। विवेक श्रीवास्तव अधिशाषी अभियंता, रमेश पटेल उप खण्ड अधिकारी, राम मूरत अधिशाषी अभियंता वितरण एवं उप खण्ड अधिकारी सिचाई एवं बाढ़ ने उप केंद्र का निरिक्षण किया एवं उप केंद्र के सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button