रुधौली नगर पंचायत स्थिति उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज में अंक पत्र एवं फ्री कंप्यूटर वितरण का किया गया कार्यक्रम

बस्ती। रुधौली नगर पंचायत के उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज में मासिक परिक्षा में टॉप 10 श्रेणीयों में आये हुए छात्र एवं छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह प्रबंधक महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज रुधौली, विशिष्ट अतिथि राज आर्य प्रधानाचार्य जय माता रानी इंद्रावती इंटर कॉलेज करमहिया, विशिष्ट अतिथि अजय पाण्डेय डायरेक्टर आर के पी कान्वेंट स्कूल छतरिया के द्वारा माँ सरस्वती जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमे आये हुए अतिथियों को संजना सोनी मैम के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया तथा संस्था के निदेशक रोहित शर्मा, अध्यापक दानिश खान, अनीश कुमार, अमित कुमार के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। टॉप 10 किये हुए छात्र छात्राओ में संजना साहनी, मानसी, दीपांजलि, सोनी, रवि बरनवाल, अयूश सिंह, राजनाथ, शेखर गुप्ता, अभिषेक प्रजापति, अभिषेक चौरसिया को सम्मानित किया गया तथा धीरज कुमार, अभय भट्ट, वैष्णवी को मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए निशुल्क कंप्यूटर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विशिष्ट अतिथि राज आर्य ने आज के समय में कंप्यूटर के योगदान को बताने का कार्य किया तथा अजय पाण्डेय ने बच्चों को कैसे अपने भविष्य को सवारें इसके बारे में बताने का कार्य किया, सह सलाहकर राजेश कुमार वरुण ने आज के समय में बढ़ते हुए टेक्नोलॉजी और उसकी उपयोगिता के बारे में बताने का कार्य किया तथा कार्यक्रम संचालक अमित पाण्डेय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इसी के साथ आये हुए अतिथियों को शाखा निदेशक रोहित शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमे बघौली बाज़ार शाखा निदेशिका कृति राय, शाखा निदेशक जिनवा बस्ती जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, शाखा निदेशक करमहिया बाज़ार अनीश कुमार, अमित कुमार, शिक्षिका संजना सोनी, शिक्षक मोहम्मद दानिश खान तथा छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।




