शासन, प्रशासन के उदासीनता के कारण जमींदारी सागर और नहरें पड़ा है ठप – राम मिलन भारती

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शासन, प्रशासन के उदासीनता के कारण जमींदारी सागर और नहरें ठप पड़ा है, जिसके क्रम में शोहरतगढ़ तहसील अन्तर्गत सेमरा सागर, मसई सागर व बजहा सागर आते है। लेकिन मसई सागर की नहरें भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्ट हो चुकी है। उक्त बातें प्रदेश सचिव सपा राम मिलन भारती ने कहा। उन्होंने कहा कि मसई सागर की बसन्तपुर माइनर नहर से मदरहना उर्फ दत्तपुर व बभनी की हजारों एकड़ जमीन की सिचाई होती थी और फसल भी जबरदस्त होती थी। इन क्षेत्रों में काला नमक धान की रोपाई भी होती थी। लेकिन अब काला नमक की रोपाई कम कर दिये गये, क्योंकि इसमें पानी ज्यादा लगता है। पानी की चूक से पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। आपको बता दें कि नहर एकदम भ्रष्ट हो चुकी है, लेकिन आज के समय में सिर्फ विभागों के कमाई का जरिया बन गया है। सिल्ट सफाई के नाम पर साल में दो बार सफाई करवाते हैं, लेकिन नहर में पानी नहीं आता है। नहर में पानी न रहे, तो सागर व नहर का क्या मतलब। उ0प्र0 की सरकार को किसानों से क्या मतलब। क्षेत्र में सांसद व विधायक जीत रहे हैं और सरकार बन रही है। वैसे अगर मसई सागर के बसन्तपुर माइनर नहर के छगड़िहवा पुल को ठीक करा दिया जायें तो किसानों का भला हो सकता है।




