गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

देवरिया : हिंदी दिवस पर एस बी टी पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है- चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गौरी बाजार,देवरिया। ग्रामीण क्षेत्र के विशुनपुरा बखरा में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर पोस्टर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों को बना कर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया और हिंदी भाषा पर निबंध लेखन किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 21 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी भारत ही नहीं, विश्व में कई देशों में बोली जाने वाली भाषा है। दुनिया में बोली जाने वाली भाषा में हिंदी का तीसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान की सिर्फ राष्ट्र भाषा ही नहीं, बल्की हिन्दुस्तानियों की पहचान भी है। हमें राष्ट्र भाषा हिंदी को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपनी राष्ट्र भाषा के विकास में सतत प्रयास करना चाहिए।हिंदी आत्मीयता की भाषा है। हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है । सोशल मीडिया के इस जमाने में हिंदी का प्रसार और तेजी से हुआ है। हिंदी ही एक मात्र ऐसी भाषा है जो सबसे ज्यादा सरल मानी जाती है और सीखने में मुश्किल नहीं होती। भाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि हिंदी हिंदुस्तान को बांधती है। किसी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हो तो हिंदी सबसे अधिक आत्मीय माध्यम है। हिंदी शब्दों को नहीं, भावनाओं के साथ आपके संदेश को दूसरों तक पहुंचाती है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम आम बोलचाल की भाषा में हिंदी का प्रयोग करें और इस पर गर्व करें। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एस पी बिंद, मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!