गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग को लेकर हुई मारपीट, 06 घायल

मारपीट में 05 के सिर फूटे व 01 के पैर में लगी चोट, सभी रेफर।

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के रेलवे स्टेशन का परिसर बीती रात बुकिंग टिकट को लेकर अखाड़ा बन गया। बुकिंग टिकट का नम्बर लगाने को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी होते-होते जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोगों का सिर फटा है और एक के पैर में चोट आई है। चिकित्सक ने आनन-फानन प्राथमिक उपचार देकर सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं पड़ी है। आपको बता दें कि शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय टिकट बुकिंग कराने के लिए रात के समय ही नम्बर लगाना लगभग सभी की मजबूरी है। चर्चा है कि शोहरतगढ़ कस्बे के छतहरी व बभनी गांव निवासी युवक नम्बर आगे लगाने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद होने पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने करीबियों को फोन कर स्टेशन बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में रात लगभग 12 बजे जमकर मारपीट हुई। लाठी-डण्डे से भी मारपीट की बात कही जा रही है। मारपीट में घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सीएचसी भेजा। जिसमें दोनों पक्षों से 03-03 लोग के घायल हुए हैं। 05 लोगों के सिर में गम्भीर चोट आई है। एक के पैर में चोट है। इमरजेंसी की ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने तत्काल सभी का इलाज कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सिर में गम्भीर चोट लगा होने के चलते रेफर किया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय मारपीट हुई है। किसी भी तरफ से अभी कि तक तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलने पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!