पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म का वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी कपिलवस्तु उप निरीक्षक सदरूल आलमीन के नेतृत्व में रविवार को मु0अ0सं0 77/2025 धारा 70(1),70(2),351(3),115(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना कपिलवस्तु से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी पचंगवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रामाप्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भारत सिंह यादव मौजूद रहें।




