गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती, वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। विकासखंड साउघाट के ग्राम गंधार स्थित अंबेडकर पार्क में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजन का नेतृत्व कन्हैया लाल कोटेदार (अध्यक्ष), भावी प्रधान पद के प्रत्याशी अरुण राज एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर , विनीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महापुरुषों ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। राष्ट्रीय मिशन के गायक शशी भैरवी, दीपमाला और विश्वजीत ने अपनी टीम के साथ सामाजिक चेतना से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश लोगों तक पहुँचाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर भावी प्रधान प्रत्याशी अरुण राज, कन्हैया लाल कोटेदार एवं दिवाकर ने संयुक्त रूप से कहा कि संत रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाकर ही समाज को प्रगति की दिशा में ले जाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और एक जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में संदीप गोयल एडवोकेट, अवनीश अंबेडकर, बबलू विकास, जगराम, रमेश चंद्र, कपूर चंद, क्रांति कुमार, सचिन कुमार, अमित लाल वा अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!