भक्त माता के जगराते पर झूमकर नाचे,तमाम कलाकारों द्वारा किए गए जागरण ने भक्तों का मन मोहा

जरवल/बहराइच। श्री बाल गणेश पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित भव्य जगराते का आयोजन हुआ। आयोजित जगराते का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार यादव एडवोकेट प्रधान अगापुर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का चन्दन टिका लगा कर व अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। आयोजित जगराते में भजन गायिका कीर्ति शर्मा ने गणेश वंदना कर बाबा का आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात कृति के भजनो पर जम कर झूमें भक्त, भजन गायिका ने राधा कृष्णा के गीतों से ऐसा समा बांधा कि भक्त भाव विहोर हो उठे। जागरण टीम लखनऊ द्वारा, राधा कृष्ण, गणेश भगवान, शिव के तमाम स्वरूपों, व हनुमान जी महाराज के रूप मे भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया, माँ कलिका द्वारा चंड मुड़ राक्षसों का वध का सचित झांकी को प्रस्तुत किया गया। आयोजित तमाम कलाकारों द्वारा दिव्य स्वरुप ने भक्तों का मन मोह लिया, श्री कृष्ण जी के विशाल स्वरुप का दर्शन कर भक्तों ने पूजन आरती किया। समिति के पदाधिकारीयों ने आरती व पूजन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान बुधराम यादव, सुनील यादव, देशराज यादव, राकेश यादव, राहुल यादव,आनंद यादव एडवोकेट, सहित हजारों की संख्या मे भक्त गण मौजूद रहे।




