गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में जनता खाद के लिए त्राहि त्राहि कर रही है: मणेन्द्र मिश्रा श्मशालश्

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा श्मशालश् ने बढ़नी में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शोहरतगढ़ में जनता खाद के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। जहां एक ओर खाद बार्डर के रास्ते अवैध रूप से नेपाल भेजा जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसान कड़ी धूप में खाद के लिए सोसायटी के बाहर मायूस हो रहे हैं। गांवों में जल जीवन मिशन के नाम पर जो सड़के खोदी गई थी वह अभी तक बनी नहीं। जिसके कारण बारिश में आवागमन के रास्ते खराब हो गये हैं। थानों पर बेवजह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। बिजली बिल की विसंगतियों से आम जनता त्रस्त है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का दुष्चक्र रचा जा रहा है। श्री मिश्रा ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर 20 अगस्त को नेता विरोधी दल और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा जायेगा। इसके लिए शोहरतगढ़ के जोनल/सेक्टर प्रभारियों के साथ सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। शोहरतगढ़ से समाजवादी पार्टी के सम्मानित साथी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सक्रिय हैं। प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष सर्वश्री शकील शाह, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ जय करन गौतम, मसूद खान, सेक्टर प्रभारीगण हरिनाथ यादव, शब्बू, मकबूल, अब्दुल अव्वल, अशफाक बीडीसी मन्नान, करतब यादव, इरशाद, संदीप साहनी, रहमतुल्लाह, मारूफ सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!