गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

किसानों को खेत-तालाब योजनान्तर्गत तालाब खुदवाने का सुनहरा अवसर

बलरामपुर। भूमि संरक्षण अधिकारी बलरामपुर ने सभी किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया कि जनपद बलरामपुर को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक श्पर ड्राप मोर क्रॉप उप घटक अदर इन्टरवेन्शन योजनान्तर्गतश् वर्षा जल संचयन हेतु खेत-तालाब योजना में कुल 71 तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें सामान्य प्रकार 43 खेत-तालाब एवं पूर्व में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित लाभार्थी कृषक 28 तालाब है। सामान्य प्रकार के 48 खेत-तालाब में 29 सामान्य प्रणाली खेत-तालाब एवं 19 सूक्ष्म प्रणाली के अन्तर्गत खेत तालाब, अनुसचित जाति के 03 तालाब में 02 सामान्य प्रणाली खेत-तालाब एवं 01 सूक्ष्म प्रणाली के अन्तर्गत खेत-तालाब एवं अनुसूचित जनजाति के 20 तालाब में 12 सामान्य प्रणाली खेत-तालाब एवं 08 सूक्ष्म प्रणाली खेत-तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जो भी किसान भाई योजना का लाभ लेना चाहते हैं विभागीय पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल ूूू.ंहतपकंतेींद.नच.हवअ.पद पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 खेत-तालाब हेतु बुकिंग लिंक पर जाकर क्लिक कर बुकिंग / टोकन जनरेट कर सकते हैं। किसान भाई अधिक जानकारी के लिए कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, बलरामपुर से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं। इच्छुक कृषक आवेदन हेतु आनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरान्त 10 दिवस के अन्दर आनलाइन पेमेन्ट के माध्यम से टोकन की धनराशि रू0-1000/- एवं खेत-तालाब हेतु अभिलेख (खसरा, खतौनी एवं शपथ प्रमाण पत्र) अपलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!