उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भाभी ने देवर पर लगाया घर में घुसकर पीटने का आरोप, क्या सही, क्या गलत

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत चिल्हियां में देवर ने अपने दो लड़कों के साथ घर में घुसकर भाभी समेत भतीजी व भतीजे को गाली देते हुए मार-पीट किया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर देवर व उसके दो पुत्रों पर कार्रवाई की मांग की है। चिल्हियां गांव निवासी कुरैशी पत्नी मो0 हसन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मेरा देवर मोहम्मद हुसैन उर्फ कल्लू अपने दोनों पुत्र निजाम अंसारी व रिजवान अंसारी ने पुरानी रंजिश को लेकर शाम करीब 6 बजे गाली देते हुए घर में घुसकर मुझे व मेरी पुत्री को मारा पीटा गया। इसके बाद बाजार से घर लौटे मेरे लड़के को भी मारा है। चिल्हियां एसओ रामदेव ने बताया कि दोनों पक्ष ने मार-पीट का तहरीर दिया है। दोनों की तहरीर पर पांच लोगों पर शान्ति भंग में चालान किया गया है।




