उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खेत से जबरन मिट्टी निकालने की पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत मनिकौरा में एक पीड़ित किसान ने उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति द्वारा जबरन खेत से जेसीबी लगाकर मिट्टी निकालने व बेचने का आरोप लगाया है। वहीं एसडीएम ने तहसीलदार को जांचकर कार्यवाही के लिए कहा है। तहसील क्षेत्र के मनिकौरा में पीड़ित किसान अब्दुल वाहिद पुत्र अब्दुल जब्बार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मनिकौरा में सहखातेदार की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी से खनन कर भारी संख्या में ट्राली में मिट्टी लादकर बिक्री करने का काम किया है। रोकने पर जब वह नहीं मानें तो पीड़ित ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिट्टी खनन को रोकवाने और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया।




