गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 1972 मे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने हेतु घोषणा की थी। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है, हम लोगों को आधुनिकता व भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए, पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने व अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ अजय कुमार शुक्ला, डॉ अनिल कुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय हिमांशु गुप्ता, अविनाश सिंह, सूर्यमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!