विकास के लिए तरस रहा वार्ड नंबर तीन

बलरामपुर। आदर्श नगर पलिका परिषद बलरामपुर वार्ड नंबर तीन अपने विकास के लिए तरस रहा है आप को बताते चले की नगर पालिका परिषद बलरामपुर चुनाव हुए लगभग एक साल पूर्ण हो गए है लेकिन नगर क्षेत्र अंतर्गत जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्य ने लोगो का चलना दूभर कर दिया है आज नगर क्षेत्र के अंतर्गत कोई गली कोई सड़क ऐसा नही है जहा आप आराम से टेम्पो से चले जाए। वार्ड नंबर तीन मे आज भी लोग बास- बल्ली पर बिजली कनेक्शन ले कर इस्तेमाल कर रहे है और लेने को मजबूर है। वार्ड नंबर तीन की सभासद चन्दा देवी ने बताया की ठंड पानी का मशीन लगाया गया है सभासद प्रतिनिध नजीर से फोन पर बातचीत के दौरान नजीर ने बताया ढाई लाख रुपए का कार्य कराया गया है और तीन लाख रुपए कार्य नाला का निर्माण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कराया गया है वही के निवासी सन्तोष कुमार चौधरी उर्फ नान ने बताया कोई नाले का निर्माण कार्य नही कराया गया है सभासद प्रतिनिध ने बतया की हमारे प्रस्ताव पर विचार विमर्श नही किया गया है साफ-सफाई न होने के कारण पर बताया की स्टाफ की कमी है अभी हाल ही मे चौसठ कार्य का शिलान्यास तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ द्वारा कराया गया जिस मे वार्ड नंबर तीन के प्रतिनिध को जानकारी ही नही है और झंझरा से श्मशान जाने वाले रास्ते गड्ढे मे तब्दील हो गए है सूत्र की माने तो सब कागजो मे है धरातल पर नही लेकिन नगर पालिका परिषद बलरामपुर खामोश है हमारे सम्वाददाता ने दूरभाष पर बात करना चाहा लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण बात नही हो पाई।




