गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर मे संपन्न

सिद्धार्थनगर। खो खो खेल को बढावा देने के लिए गोरखपुर में आयोजित होने वाले सी एम कप (खो – खो खेल) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बस्ती मण्डल का ट्रायल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जिला खो- खो संघ के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि सी एम कप का आयोजन गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज मै होगा, जिसके ब्रांड एम्बेसडर गोरखपुर के सांसद रवि किशन होंगे स प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश के 18 मण्डल के अलावा सीमा सुरक्षा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। उस प्रतियोगिता में अपने जनपद के खो खो खेल के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने जनपद को गौरवान्वित करने का काम करेंगी। जिला खो खो संघ उन सभी खिलाड़ियों हर स्तर पर सहयोग कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।जिला खो- खो संघ के सचिव सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया की उक्त प्रतियोगिता मे जनपद सिद्धार्थ नगर संतकबीर नगर एवं बस्ती के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया चयन की प्रक्रिया जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं बस्ती मण्डल के प्रभारी खो – खो के अंतराष्ट्रीय ऑफिसियल रविंद्र गुर्जर के द्वारा संपन्न हुए स अब चयन समिति अंतिम रूप से पंद्रह खिलाड़ियों का चयन करेगी जिसकी सूचना खिलाड़ियों को शनिवार तक दे दी जायेगी।इस अवसर पर सतेंद्र गुप्त राजकुमार यादव राजेंद्र अभिषेक यादव विपिन मनी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!