मोबाइल नेटवर्क की समस्या लोगो के लिए बनी परेशानी का सबब,नेटवर्क होने के बाद भी नहीं हो पाती है बात

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बे एवम आस पास के लोगो के लिए मोबाइल नेटवर्क इस समय सिरदर्द बन गया है,शाम होते ही अक्सर नेटवर्क गायब होने की शिकायत कस्बे में एवम क्षेत्र में मिल रही है।कस्बे के लोगो का कहना है कि मोबाइल कंपनियां का रेट तो कई गुना हो गया है लेकिन नेटवर्क में कोई सुधार होते नही दिख रहा है।कस्बे में नेटवर्क रहने पर भी पता नही क्यों बात पूरी हो ही नही पाती,अगर कभी फोन लग भी गया तो दूसरे साइड की आवाज की कॉलर को सुनाई नही पड़ती है।इस संबंध में बढ़नी कस्बे के निवासी विमल अग्रहरि का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या बढ़नी कस्बे की वर्षों की है,किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस समस्या पर नही जाता है।कस्बे के ही विनीत कमलापुरी का कहना है मोबाइल नेटवर्क की हालत ऐसी है कि किसी से बात साफ नही हो पाती।कस्बे के निवासी सत्यम कौशल का कहना है नेटवर्क की समस्या की वजह से लोगो को काफी दिक्कत हो रही है,जबकि कई टावर क्षेत्र में लगे है लेकिन सुधार होता नही दिख रहा है।कस्बे के शनि कश्यप का कहना है मोबाइल कंपनियों ने रेट तो बढ़ा दिए है लेकिन सुविधा में कोई इजाफा नही है।कस्बे के लोगो ने कस्बे एवम आस पास मोबाइल नेटवर्क सही करने की मांग की है।




