गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

निःशुल्क जल सेवा हेतु प्याऊ का हुआ शुभारंभ

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। तपती गर्मी में आमजन मानस को प्यास से राहत दिलाने को लेकर जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर निःशुल्क जल सेवा की व्यवस्था की गई हैं। सोमवार को भाजपा कार्यालय के सामने राहगीरों के लिए निःशुल्क जल प्याऊ कैंप लगाया गया, जिससे कि आने-जाने वाले आमजन, राहगीर, ठेलेवाले, रिक्शे वाले पानी पीकर अपना प्यास बुझा सके। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह फीता काटकर निःशुल्क जल प्याऊ का शुभारंभ किया और बताया कि जल ही जीवन है, किसी के लिए पानी की व्यवस्था करना बहुत ही नेक कार्य है, जो समाज के हर व्यक्ति को करना चाहिए। हमारी सरकार सरकार और संगठन जनसेवा को ही सर्वाेपरि मानती हैं। इसी भावना के साथ यह छोटा-सा प्रयास जनता की सेवा में समर्पित है। इसके साथ पानी प्रकृति की देन है, इसको अनावश्यक रूप से बर्बाद ना करें अन्य देशों की तरह पानी के महत्व की सीख के लेनी चाहिए और जल संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी को जल को व्यर्थ में न बहाने की शपथ दिलाई। इस दौरान पप्पू श्रीवास्तव, अजय अग्रहरि, राजन अग्रहरि, अशोक पाण्डेय, डम्पू पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, अमन गौड़, श्यामलाल आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!