गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के प्रयेस में ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत एक रोड़ दस लाख की लागत आधुनिक सुविधाओ से लैस मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का आज जनपद के विधान सभा बांसी के गोल्हौरा विद्यालय प्रांगण में शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बतौर विशिष्ट अतिथि बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने बताया कि योगी सरकार लगातार प्रदेश में विकास को नया आयाम दे रही है आज हर दिशा में हम बेहतर काम कर रहे और हर बुनियादी जरूरतो पर विशेषकर शिक्षा पर सरकार का फोकस है जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके । वहीं बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिकापाल ने सरकार की योजनाओ की जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण भवन स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न प्रकार की अधुनिक तकनीकी सुविधाओ से लैस यह विद्यालय निश्चित तौर पर योग्यता पैदा करेगी जिससे ग्रामीण अंचल के भी बच्चे अब यहां से निकलकर बड़ी सेवाओं में जा सकेंगे और अभिभावक भी अच्छी शिक्षा के लिए प्राइवेट विद्यालय के भारी भरकम खर्च से बच जाएंगे और उनके सपने भी परवान चढ़ सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!