गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: हर घर तिरंगा को लेकर बर्डपुर के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

दैनिक बुद्ध का संदेश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है ,वहीं शनिवार को आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के बच्चों ने भी अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से शुरू होकर बर्डपुर बुद्ध चौक होते हुए बर्डपुर चौराहे से वापस विद्यालय प्रांगण पहुंची।

बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् बोलते हुए आम जनमानस को यह संदेश दे रहे थे कि सभी लोग हर घर तिरंगा लगाएं और आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्या राजकुमारी पाण्डेय ने विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया एवं इस आजादी के महापर्व के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों को इस राष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने घरों में लगाने के लिए अपील की ,वहीं विद्यालय के प्रबंधक मुक्ति नारायण पाण्डेय ने भी आजादी के इस अमृत महोत्सव के बारे में बच्चो को बताया और कहा कि हमारे देश को 75 वर्ष आजाद हुए पूर्ण हो गए हैं। आजादी दिलाने वाले हमारे वीर सपूतों को एवं उनके बलिदानों को हमें याद करते हुए उनका नमन करना चाहिए एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आजादी के इस महापर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। तिरंगा यात्रा में संचालक नितेश पाण्डेय, संतोष कुमार यादव, उमेश यादव, पवन कुमार पाठक, अर्जुन जायसवाल, बृजेंद्र विष्ट, अफजल हुसैन, महिमा पाण्डेय, रुचि उपाध्याय, शिवांगी, नेहा, रमा गुप्ता, प्रियांशी जायसवाल, वंशिका राव, चंद्रावती देवी आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!