उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कल

उसका बाजार। कस्बा अंतर्गत टेंपो स्टैंड के निकट स्थित वेलकम मैरेज हॉल में 4 मई को शाम 7 बजे से सिद्धार्थ काव्य महोत्सव 2025 के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम आयोजक राकेश साहनी ने देते हुए बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल उपस्थित रहेंगे।




