वन्दे मातरम के नारों से गूंजा जिला मुख्यालय
सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सिद्धार्थनगर। बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड से पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई पूरा शहर भारत मां की जय, वंदे मातरम, आदि के नारो से गूंज उठा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पहलगाम में हमारे 26 भारतीय भाइयों की जिस प्रकार निर्मम हत्या आतंकवादियों के द्वारा की गई उसी समय हमारे प्रधानमंत्री ने देशवारियों से वादा किया था की इन आतंकवादियों को तथा उनके आकाओं को हम ऐसी सजा देंगे जिसकी ये कल्पना भी नहीं किए होंगे ऑपरेशन सिंदूर करके उन आतंकवादियों को और उनके आकाओं को जमीनपरस्त करने का कार्य हमारी सेना ने किया है आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि भारत की सीमा पर भारत के सपूतों पर अब अगर पाकिस्तान या उनके पनाह दिए हुए आतंकवादी आंख उठायेगा तो हम केवल उसका जवाब ही नहीं देंगे बल्कि उनको उन्हीं के घर में घुसकर मारेंगे पूरे देश में इस तिरंगे को लेकर के हम देश की सेना के पराक्रम और शौर्य को सलाम करने के लिए आज यह तिरंगा यात्रा सिद्धार्थनगर की जमीन से पूरे शहर में घूमते हुए भारत मां के सपूत सुभाष चंद्र बोस के चरणों में आकर समाप्त किया इस अवसर पर जिला मंत्री एवं अभियान प्रमुख अजय उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य ,जिला मंत्री फते बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी कुलदीप द्विवेदी, महेंद्र लोधी, महेश वर्मा, सबलू सहनी रिंकू पाल मनोज चौबे मुरारी सिंह याद हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




