चिल्हियां पुलिस ने फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस तहत की कार्यवाही

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2024 धारा 363/366 भादवि थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित अभियुक्त सर्वेश चौबे पुत्र इन्द्रेश चौबे निवासी बस्ठा थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर नाबालिक लड़की को दिनांक 09.03.2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया है तथा घटना के दिनांक से ही फरार चल रहा है। अपह्यता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने के पश्चात् भी दस्तेयाव नहीं हुआ, न ही न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुआ। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर से धारा 84 बीएनएसएस की कार्यवाही हेतु वारण्ट जारी किया गया है, जिसके सम्बन्ध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश/निर्देश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं विवेचक/उप निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना एएचटीयू एवं थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव के द्वारा सम्पूर्ण गांव में डुग्गी, मुनादी कराते हुए न्यायालय के आदेश को माईक से एनाउन्स भी किया गया तथा धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस भी अभियुक्त उपरोक्त के घर पर चस्पा की गयी।




