जिलाधिकारी ने लिया जिला पोषण समिति की बैठक, बीएमएम शोहरतगढ़ और बर्डपुर का वेतन रोकने के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। लापरवाही पर सख्त रुखरू रुकेगा वेतन समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। बीएमएम शोहरतगढ़ और बर्डपुर द्वारा टीएचआर प्लांट का बिल समय से उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित बीएमएम का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए और चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुपोषण के खिलाफ श्जीरो टॉलरेंसश् बैठक में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण स्तर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश किया कीचिन्हीकरण और उपचार अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। केंद्रों के नियमित संचालन और पूरक पोषाहार वितरण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को फील्ड विजिट के निर्देश दिए गए। दवाइयों का वितरण गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की गोलियां और उचित टीकाकरण समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विभागीय समन्वय की आवश्यकता जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ जंग अकेले एक विभाग की नहीं है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इनकी रही उपस्थिति बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ-साथ शिक्षा, पंचायती राज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अंत में सभी को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि जनपद के स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार लाया जा सके।




