गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : उम्मीद परामर्श केन्द्र पर मिलेगी प्रसूताओं एवं दंपत्तियों को सलाह

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। परिवार नियोजन एवं उम्मीद परामर्श केंद्र पर जनपद स्तरीय सेवा प्रदाताओं का प्रशिक्षण जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने बताया कि उम्मीद परामर्श केंद्र के जरिए महिलाओं, किशोर, किशोरियों, नव विवाहित दंपतियों के परामर्श से परिवार नियोजन में सुधार आएगा। इसके साथ विवाह की आयु, बाल विवाह, दो बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर और पहले बच्चे के जन्म में देरी जैसे संकेतकों में भी सुधार आने की उम्मीद है। सीएमओ ने कहा कि उम्मीद परामर्श केंद्र का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करते हुए परिवार नियोजन के क्षेत्र में गुणवत्तापरक सेवाओं में वृद्धि एवं विस्तार किया जाना है। प्रशिक्षण का आयोजन उम्मीद परियोजना के अंतर्गत मोबियस फाउंडेशन और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी , आकाश एवं मोबियस फाउंडेशन और पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!