देवीपाटन मंदिर पर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का 11वा विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बलरामपुर। तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर के राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का 11वां पूर्ण तिथि आज विश्व हिंदू महासंघ द्वारा देवीपाटन मंदिर के गुरु गोरखनाथ सभागार में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज दिन में 12 बजे किया गया है जिसके मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज जी होंगे यह जानकारी विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष हिंदूवादी नेता मिथिलेश गिरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत गुरु गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के पीठाधीश्वर रहे परम पूज्य योगी अवैद्यनाथ जी महाराज का पुण्यतिथि आज बड़े हर्षाेल्लास के साथ देवीपाटन मंदिर के गुरु गोरखनाथ सभागार में मनाया जाएगा जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ो हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिन में 10 बजे रमवापुर पेट्रोल पंप पर सैकड़ो मोटरसाइकिल तथा दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहनों के माध्यम से एक काफिला निकाला जाएगा जो बलरामपुर चौराहा से होते हुए नई बाजार चौक हनुमानगढ़ी मंदिर पुरानी बाजार के रास्ते मिल चौराहा जरवा रोड होते हुए देवीपाटन मंदिर पर पहुंचेगा




