गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महिला से झपटमारी करने की घटना का थाना कोतवाली देहात पुलिस ने किया सफल अनावरण

बहराइच। थाना कोतवाली देहात पुलिस को झपटमारी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करके घटना का सफल अनावरण किया गया । आज थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में के0डी0सी0 तथा कृषि भवन रोड के मध्य समय रात्रि 8रू00 बजे एक ई-रिक्शा पर सवार महिला से मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीनकर भाग गये थे। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में वादिनी रेनू सिंह पत्नी महेन्द्र सिहं निवासी सूफीपुरा थाना को0 देहात की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 131/2025 धारा 304(2) बी.एन.एस. थाना को0 देहात में पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में धारा 317(2), 249 ठ.छ.ै. की बढ़ोत्तरी की गयी । पुलिस बल द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तगणों बाल अपचारी, मेराज अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी सलारगंज काजीकटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच (अभियुक्त को संरक्षण देने वाला) मोहित रस्तोगी पुत्र राजकुमार रस्तोगी निवासी मीरा खेलपुरा राजमार्केट थाना को0नगर जनपद बहराइच (सुनार) ,इमरान पुत्र मेराज निवासी निवासी काजीकटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच (अभियुक्त को संरक्षण देने वाला) (वांछित),अरशद अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी सलारगंज काजीकटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच (वांछित) को समय करीब 12.20 बजे शिवनगर क्रासिंग ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन टीवीएस रेडीयान,छिनैती की धनराशि 12,000/- रुपये,02 सफेद धातु का प्लेट,01 मोबाइल रियलमी बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!