गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

बोदरवार टी.एन. गुप्ता की रिपोर्ट कोटेदार से त्रस्त ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सोना पाकड़ उर्फ ठाकुरहीं के ग्रामवासी कोटेदार से त्रस्त होकर आज प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव से अपना दुखड़ा सुनाया तथा गांव का कोटा अलग कराने की मांग किया। प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सोना पाकड़ उर्फ ठाकुरही के ग्राम वासी ग्राम पदोली में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर अपना राशन छुड़ाने जाते थे लेकिन कोटेदार रघुनाथ द्वारा लोगों से ठीक ढंग से बातचीत नहीं किया जाता था तथा 10 से 20ः राशन की कटौती करके दिया जाता था कोई शिकायत करता था तो उसे कहा जाता था जो करना है जाकर कर लो मैं ऊपर तक कमीशन देता हूं। लोगों की शिकायत पर आज मय स्टाफ सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव ग्राम में स्थित प्राथमिक पाठशाला में पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना गया। कुंता देवी बिंदु देवी श्याम्या देवी संगीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने लिखित व खुले शब्दों में कहा कि कोटेदार द्वारा हम लोगों को अनावश्यक दौड़आया जाता है तथा कुछ कहने पर अशब्द का प्रयोग किया जाता है। नीलू तिवारी ने बताया कि मैं राशन मांगने गई तो अमावस्या गाली दिया इस बात से सभी ग्रामवासी भी आक्रोशित हो गए। ग्राम वासियों का कहना है कि हमारे गांव का कोटा अलग किया जाए क्योंकि पहले भी हम लोगों का कोटा हमारे गांव में था।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!