गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी वांछित 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2025 धारा 191(2),190,121(2),132,109 बीएनएस में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को कोतवाली बांसी पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रीराम पुत्र भगेलू निवासी समोगरा व माधुरी गौतम पत्नी राकेश निवासी राप्तीनगर (सेनारी) थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय प्रकाश दिक्षित, उप निरीक्षक राम प्रताप सिंह, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी अरुण कुमार व महिला आरक्षी कंचन यादव मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!