उत्तर प्रदेशबहराइच
जनपद में शान्तिं ,सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर किया गया पैदल गश्त

बहराइच। नवरात्रि, रामनवमी, जुम्मे की नमाज व वक्फ़ बिल के दृष्टिगत जनपद में शान्तिं, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर रमेश चन्द्र पाण्डेय व प्रभारी महिला थाना, प्रभारी थाना कोतवाली नगर मय पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़ – भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया।




