गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने इनामिया गैंगेस्टर को किया गिरफ्तार

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को एसओजी व चिल्हियां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 01/2024 अन्तर्गत धारा 3(1) यू0पी0 गैगेंस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रामबहादुर निवासी मोहनाजोत थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर जो दिनांक 01/01/2024 से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 24.03.2025 को ₹25,000/- व उप पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा दिनांक 31/03/2025 को अपने स्तर से ₹50,000/- से पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त वांछित अभियुक्त को महजिदिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। उक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये कुल 05 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां दुर्गा प्रसाद, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, उप निरीक्षक सर्वेश चन्द थाना चिल्हियां एसओजी टीम से मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी आशुतोष धर दूबे, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, आरक्षी विरेन्द्र तिवारी, आरक्षी रोहित चौहान, आरक्षी सत्येन्द्र यादव, आरक्षी छविराज, आरक्षी सुजीत सरोज, आरक्षी आलोक यादव थाना चिल्हियां मौजूद रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!