गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर-शिवदहा मार्ग से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक के मार्ग के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति

पयागपुर। सावन महीने में कांवरियों को जल चढ़ाने के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जाना पड़ता था लेकिन सड़क के खराब होने से उन्हें काफी मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता था, कांवरियों के कष्ट को देखकर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इस सड़क को बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पयागपुर-शिवदहा मार्ग से पुरैना होते हुए पाण्डव कालीन सुप्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर तक के मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए लगभग 19 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को ₹31.80 करोड़ (इकतीस करोड़ अस्सी लाख उनसठ हजार रुपये) की लागत से मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 मार्च 2025 को बहराइच आगमन से पहले विधानसभा पयागपुर के क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पयागपुर-शिवदहा मार्ग से पुरैना होते हुए पाण्डव कालीन सुप्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर तक के मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए लगभग 19 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को ₹31.80 करोड़ (इकतीस करोड़ अस्सी लाख उनसठ हजार रुपये) की लागत से मंजूरी दी गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और संगठन के स्तर पर पूरी तत्परता के साथ इसे आगे बढ़ाया। पयागपुर क्षेत्रवासियों में प्रदीप मिश्रा प्रधान मुंडेरवा सरहदी, उमाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, मोहन चंद्र पांडे और गुड्डू पाठक की ओर से श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सांसद करण भूषण सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!