जनपद में 64 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में होगे ,122 परीक्षा केंद्रो पर होगी परीक्षा- प्रकाश सिंह

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कई प्रयोग किया जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्र खुलेगा और हर दिन कब स्ट्रांग रूम खुला और पेपर खोला गया या रजिस्टर में मेंटेन होगा समय-समय पर इसकी जांच करेंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी से ही प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में 64 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए कल 122 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। सीसी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में बोर्ड की परीक्षा होगी। नाइट विजन कैमरे से लैस विद्यालय की निगरानी होगी। बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे हैं। मुख्यालय से पहुंचने वाला प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। वह डबल लाक अलमारी भी होगा। हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिनकी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराया जाना है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्न पत्र निकाला जाएगा स्ट्रांग रूम कितने बजे खुला और प्रश्न पत्र का लिफाफा कब खोला गया। इसके लिए रजिस्टर बनायाजाएगा। रजिस्टर में समय दर्ज होगा। निरीक्षण करने वाले जिम्मेदार कभी भी रजिस्टर का अवलोकन कर सकते हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की आपाधापी ना हो इसीलिए इस प्रकार की योजना तैयार की जा रही है। कोई कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा की मार्केटिंग की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शासन के दिशा निर्देश अनुसार निष्पक्ष और नल विभिन्न परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।




