गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इको क्लब ने मनाया विश्व गौरैया दिवस

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम के विद्यालय में इको क्लब ने गुरुवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया। प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम के प्रधानाध्यापक डॉ0 आशुतोष सिंह ने बच्चों को जागरुक करते हुए बताया कि विश्व गौरैया दिवस प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 2010 में हमारे देश की नेचर फारएवर सोसाइटी ने की थी। इस दिवस को मनाने का उदेश्य घरेलू गौरैया के बारे में जागरुकता बढ़ाना और इसकी विलुप्ति रो रही प्रजातियों को रोकना है। गौरैया संरक्षण के लिए क्या करे, गौरैया दिवस मनाने की वजह और उद्देश्य पर बच्चों को विस्तार से बताया गया। बच्चों ने पोस्टर गतिविधि का भी आयोजन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक डा0आशुतोष सिंह, शिक्षक बाबूलाल प्रसाद, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, अभिनव मिश्रा, सुप्रिया राय आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!